आलीराजपुर। इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र स्थान मक्का और मदीना शरीफ की जियारत के लिए बुधवार को अलीराजपुर जिला मुख्यालय से करीब पांच लोग रवाना हुए। इनमें तीन महिला एवं दो पुरुष शामिल है। उमरा के लिए जाने वाले जायरिनों का बहारपुरा क्षेत्र के समस्त मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हार फूल पहनाकर विदाई दी गई। मुस्लिम समाज के सलीम कुरैशी ने बताया कि इस्लाम की पांच बुनियाद में से हज भी एक अहम अरकान है। मुसलमान को अपने जीवन में एक बार हज करना जरूरी है। इस पवित्र यात्रा के लिए बहारपुर निवासी हाजी सिराज मंसूरी अपने परिजनों के साथ रवाना हुए। इस दौरान उनकी सफल यात्रा के लिए दुआ की गई। Post navigation 1 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की, अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त दिन भर अच्छा करो, मगर भूल से कोई गलत कार्य हो गया तो सब करा कराया बेकार- पंडित अमित शास्त्री