भगोरिया पर काला दिवस मनाएगी
झाबुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री यदि जिले में भगोरिया हाटों के दौरान आएंगे, तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी और उनकी यात्रा के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाएगी। इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जिले में क्यों आ रहे है, क्या उन्हें पता नहीं है कि जिलेभर में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से अनिश्चिकालीन हड़ताल कर रहे है। त्योहार नजदीक आ रहे है, ऐसे में उनको अपना कार्य छोड़कर प्रशासन को इस्तीफे सौंपना पड़ रहे है। उनके सामने परिवार को चलाने के लिए आर्थिक संकट आ गया है। मनरेगा ठप होने से मजदूरों को मजदूरी के लिए भटकना पड़ रहा है। उधर स्थायी एवं अस्थाई स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हो गई है। मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके द्वारा कई जतन करने के बाद भी मुख्यमंत्री का उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं है।
काले झंडे दिखाएंगे
भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान यदि झाबुआ आते है तो कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस उन्हें काले झंडे दिखाएगी एवं जमकर अपना विरोध प्रकट करेगी। भगोरिया के दौरान काला दिवस मनाया जाएगा।
Trending
- एमपी में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती, कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना: सीएम डॉ. मोहन यादव
- नवरात्रि को लेकर समिति का गठन; ललित चौहान बने अध्यक्ष
- मेघनगर के राजा के दर्शन और महाआरती के लिए भक्तों में भारी उत्साह
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार