आरिफ हसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर पटवारी संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगाें को लेकर पटवारी 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर उतर गए। तहसील कार्यालय पहुंचकर ब्लॉक के समस्त पटवारियों ने अपना बस्ता जमा कराया। आंदोलन 2800 ग्रेड पे सरकार द्वारा नहीं दिए जाने की लंबित मांग पूरी नहीं होने के विरोध में किया गया। पटवारियों ने कहा जब तक सरकार द्वारा पटवारियो की 2800 ग्रेड पे की मांग को पूरा नहीं किया जाता है तब तक संपूर्ण मध्य प्रदेश के पटवारी हड़ताल पर रहेंगे। Post navigation युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया 29 अगस्त को जन आक्रोश बाईक रैली निकालेंगे दीपक भूरिया ने निकाली जन आक्रोश रैली, कलावती भूरिया को याद कर भावुक हुए