बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी के हाई सेकेंडरी में करीब चार माह से पदस्थ प्राचार्य शंकरलाल सिरोठिया को आज खरडू बड़ी के हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में संकुल परिवार के शिक्षक गणों ने मिलकर सेवानिवृत्त पूर्व रामा बीईओ एवं वर्तमान प्राचार्य शंकरलाल सिरोठिया को साफा पहनाकर फूल माला पहनाकर, शाल और श्रीफल के साथ अभिनंदन प्रमाण पत्र भेंट कर विदाई दी गई। आगामी जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देकर आगामी जीवन कुशल मंगल होने की कामना की। इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच रमेश भुरजी डामोर, खुमसिंग डामोर, कालूसिंग डामोर,प्रभारी प्राचार्य श्रीमति नीलम माँगरिया, स्थापना प्रभारी एवं कार्यक्रम संचालक दिनेश टांक, जनशिक्षक कन्हैया लाल बामनिया,संकुल प्रभारी शंकर राठौड़, मोना मावी, सोहाना शेख,गायत्री खरवादिया,विनोद चौहान, दर्यावसिंह राठौड़ एवं समस्त संकुल स्टॉफगण। Post navigation भाजपा के गुजरात विधायक ने ली बैठक, बूथ को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव जीतने की योजना बनाई मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत छात्र को मिली इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी