मक्का मदीना शरीफ़ के लिए 22 दिवसीय इबादत टूर जोबट से 22 अगस्त दोपहर बाद उमरा के लिए महिला पुरुष सहित 36 यात्री बम्बई के लिए रवाना हुए । ये सभी यात्री झाबुआ , रानापुर , जोबट , बोरी व जबलपुर से जाहिरन मक्का मदीना शरीफ़ में इबादत करने पहुंचेंगे। आज मुंबई एयरपोर्ट से 23 अगस्त सबेरे 10.40 मिनट पर फ्लाईट जद्दा के लिए उड़ान भर दी, जो देर शाम तक जद्दा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से मक्का मदीना के लिए लिए बस से रवाना होंगे। मक्का शरीफ़ 12 दिन इबादत कर मदीना शरीफ के निकलेंगे। जहां 10 दिनों तक इबादत – अरकान कर 13 सितम्बर को मुंबई एयरपोर्ट पर सभी यात्री वापसी करेंगे। जहां से एसी कोच बस से जोबट पहुंचेंगे। Post navigation ईवीएम मशीन का किया गया प्रशिक्षण ग्रामीणों ने स्नेह यात्रा का स्वागत किया, स्वामीजी ने दिया हम सब एक है का संदेश