शिवा रावत क्षत्रिय राजपूत महिला मंडल के द्वारा आज नैना शैलेंद्र सिंह परिहार के यहां पर बड़ी ही धूमधाम के साथ झूला उत्सव का आयोजन किया गया( इस आयोजन में समाज की समस्त महिलाएं उपस्थित रही। समाज अध्यक्ष विमला बसंत सिंह परिहार व नेना परिहार ने बाल गोपाल की पूजा अर्चना कर झूला झुलाया। समाज की सभी महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना कर मधुर भजनों के साथ भगवान श्री कृष्ण को झूला झुलाया गया। इस आयोजन में उषा सोलंकी रेखा परिहार किरण सोलंकी जया परिहार मंजू परिहार भावना परिहार पुष्पा परिहार अनीता परिहार रश्मि परिहार अर्चना परिहार क्षत्रिय राजपूत महिला मंडल की सभी महिलाओं ने भाग लिया। झूलोत्सव का आयोजन क्षत्रिय राजपूत समाज की महिलाओं द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है। Post navigation राजीव गांधी की शहादत एवं योगदान को देशवासी कभी नहीं भूलेंगे : पटेल कांग्रेसी नेता महेश पटेल ने निजी खर्च से कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के सुदूर गांव में बनवाएंगे सड़क, भूमिपूजन किया