जितेंद्र वाणी आलीराजपुर जिले में शिक्षिका की हत्या करने वाले आरोपी के मकान पर प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर चलाया। 12 अगस्त की शाम करीब 5 बजे ग्राम हरसवाट निवासी शिक्षिका बसंतीबाई (47) की जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी चमबाई, उसके पति मोतेसिंह व नाबालिग पुत्र के अलावा एक वकील ज्ञानेश्वर परिहार को गिरफ्तार किया था। मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ग्राम हरसवाट में चमबाई के अतिक्रमण कर बनाए गए मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-18-at-2.02.20-PM.mp4 Post navigation 10वीं-12वीं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले व सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को होगा सम्मान जिला कांग्रेस कमेटी ने दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए