आरीफ हुसैन

चंद्रशेखर आजाद नगर। आजादी की 77वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिये राष्ट्रीय गीत व चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

इस अवसर संस्था प्राचार्य निलेश शाह ने बच्चों को संबोधित करते हुवे कहा कि आजादी की कीमत हम सभी को मालूम होना चाहिये। देश की आजादी में असंख्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर हमें आजादी मिली हैं। देश के प्रत्येक व्यक्ति को इस आजादी का महत्व समझना चाहिए|कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ शिक्षक रमेश डावर व त्रिलोक शर्मा,वीटी शिक्षक राधेश्याम बिरला ने भी संबोधित किया। इस अवसर सभी विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *