विरेंद्र बसेर, घुघरी पिछले आठ दिनों से घुघरी में रहवासी मटमैले पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर है। दरअसल, घुघरी में संचालित नल जल योजना के तहत मटमैला पानी आ रहा है। पानी इतना खराब है कि इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। ग्राम में नल जल योजना का पानी माही नदी से आता है। ग्रामीण घनश्याम पाेरवाल ने बताया हम पिछले आठ दिनों से इस पानी से परेशान हो रहे हैं। मामले में ग्राम पंचायत सचिव गोपालदास बैरागी ने बताया अभी नदी में बारिश का पानी आ जाने से पानी ऐसा आ रहा है। जल्द ही इस समस्या का हल किया जाएगा। Post navigation रूकमणी अहिरवार ने संभाला करवड़ चौकी प्रभारी का पदभार आज दोपहर 1.30 बजे से इस गांव में बंद रहेगी बिजली