जोबट। रविवार को जोबट नगर के आजाद उद्यान में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल के नेतृत्व में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू आजनार द्वारा कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए गए। जिसमें नगर के महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिस दिन से नारी सम्मान के फार्म भर आना चालू हुए उसी दिन से शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू अजनार अपनी टीम के साथ घर घर जाकर एवं पंडाल लगाकर नगर में फार्म भर रहे हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील खेड़े वरिष्ठ नेता एवं एडवोकेट यतेंद्र शर्मा, सुनील चौहान, सुनील सोलंकी, पीयूष रावत,वीरेंद्र बघेल, सनी बामनिया सहित कांग्रेसी के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे कांग्रेसी समान नागरिकता कानून का आलीराजपुर जिले में हुआ विरोध