जोबट। देश में समान नागरिकता कानून का विरोध आदिवासी बाहुल्य जोबट ब्लॉक जिले आलीराजपुर मे देखने को मिला जहां भील सेना संगठन ने ब्लॉक अध्यक्ष सुनील मेहडा आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश भूरिया भील सेना युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मेहडा के नेतृत्व में एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया। इसमें देश मे समान नागरिकता कानून लागू करने का विरोध भी किया। भील सेना संगठन जोबट ब्लॉक अध्यक्ष सुनील मेहडा ने कहा कि देश में समान नागरिकता कानून लागू होने से आदिवासियो के जो हक अधिकार है वो खत्म हो जाएंगे जिसका हम विरोध करते है। भील सेना संगठन देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग करते हुए कहा की समान नागरिकता कानून को देश मे लागू नही किया जाए वही भील सेना संगठन ने आज विरोध स्वरूप पूरे प्रदेश मे एक साथ ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया। ये रहे मौजूद जोबट भील सेना संगठन मंत्री प्रकाश मेहडा सूनिल मेडा मंत्री राजेश कटारिया , रोहित अजनार, श्यामू रावत इंदर सिंह डावर भंगड़ा निनामा सानू बामनिया तरुण रावत राकेश मेहडा जितेन कटारिया मोहन मेहडा राजेश मंडलोई बालू सिंह बघेल सुनील मंडलोई मुकाम सिंह बघेल कलम सिंह मेहडा सहित भील सेना संगठन जोबट के कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation कांग्रेस पदाधिकारियों ने नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए SDOP द्वारा जोबट के विभिन्न ढाबो पर दी दबिश, ज़ब्त की अवैध शराब