अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेंद्र राठोड की रिपोर्ट
गुरूवार रात 9 से 12 बजे के बीच अलीराजपुर जिले में सोंडवा एवं उदयगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या की तीन जघन्य वारदातें हुई है। पहली वारदात सोंडवा थाना क्षेत्र के सोंडवा मुख्यालय पर हुई जहां गुलवट गांव के सरपंच मानीया भाई की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने आवास पर ही खाना खा रहे थे। गोली मारने के बाद हत्यारा भाग निकला तथा पुलिस की गिरफ्त में प्रयासों के बावजूद भी नहीं आया। घटना क सूचना मिलते ही अलीराजपुर एसपी कुमार सौरभ भी मौके पर पहुंचे ओर सर्चिंग शुरू करवाई। बताया गया है कि मानीया भाई गुलवट में बीजेपी कोटे से पहली बार सरपंच बने थे और रंजीश के चलते ही वे सोंडवा में परिवार के साथ निवास करते थे। सोंडवा थाने पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की तलाश जारी है।
खांभा गांव में भी हत्या
गुरूवार रात को ही 10 बजे के करीब गोपालसिंह नामक एक व्यक्ति की जमीन विवाद में गांव के ही रायमल नामक व्यक्ति ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रायमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भतीजे ने चाचा की हत्या की
उदयगढ़ थाना क्षेत्र के मांडवगढ़ गांव में बीती रात एक जमीन विवाद में भूरसिंह नामक एक युवक ने अपने 50 वर्षीय चाचा ईडा की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। आज सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब उदयगढ़ थाना इंचार्ज एम टोपो मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी की तलाश में दबिश देना शुरू की। एसपी कुमार सौरभ ने बताया कि तीनों मामलों के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ
- गौ-रक्षक संत को जान से मारने की धमकी, हिन्दू समाज में आक्रोश; मुख्यमंत्री से की कठोर कार्रवाई की मांग
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- कम बारिश की मार: फाटा डेम में पानी की आवक कम, डोही-हथनी नदी में बहाव न बनने से हफ्ते में केवल 10 सेमी बढ़ रहा पानी
- पंचाल समाज के लोगों ने रक्तदान कर थामा जीवनधारा अभियान का हाथ
- सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
- छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम