प्रेम न्यूज एजेंसी छकतला। विज्ञान प्रयोगशाला सहायक एवम् विज्ञान शिक्षको का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चंद्रशेखर विज्ञान पार्क आलीराजपुर में आयोजित किया गया lप्रशिक्षण का सुभारंभ एडी. पी. सी.श्री रामानुज शर्मा एवम् जिला शिक्षा अधिकारी श्री अर्जुनसिंग सोलंकी जी ने मां सरस्वती का पूजन व वंदना कर किया। एडी.पी.सी.श्री रामानुज शर्मा जी के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण की जानकारी ली प्रशिक्षण की आवश्यकताओं और प्रशिक्षण से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया गयाlप्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर श्री नारायण सिंह डुडवे ने बताया कि जिले के समस्त हाई स्कूल एवम् हायर सेकेण्डरी स्कूल में पदस्थ विज्ञान प्रयोगशाला सहायक एवम् विज्ञान शिक्षको को चार दिवसीय प्रशिक्षण में गणित के प्रयोग भौतिक , रसायन,और जीव विज्ञान के प्रयोग को प्रयोगशाला में करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद यह सभी प्रशिक्षित शिक्षक अपनी अपनी स्कूलों में जाकर प्रयोगशाला को अपडेट करेंगे और बच्चो को प्रयोगो के साथ अध्यापन करना सिखाएंगे। प्रथम दिवस सभी शिक्षकों को इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ओर महत्व के बारे में जानकारी दी गई। Post navigation विधायक पटेल ने ग्राम अकोला में बुजर्गों से कराया 8.26 लाख की विद्युत डीपी का शुभारंभ कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम 24 जून को