ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव@ बखतगढ़ आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बखतगढ में ब्याज माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सबसे पहले सरस्वती मां का पुजन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई उसके पश्चात मुख्य अतिथि स्वागत रायसिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य एवं विक्रमसिंह भयडिया जनपद उपाध्यक्ष गोविंदा अवासिया मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसमें 53 किसानो को 20 लाख 50 हज़ार ब्याज माफी के प्रमाण पत्र वितरण किये गये। कार्यक्रम में रायसिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद उपाध्यक्ष सोंडवा विक्रमसिंह भयडिया मुख्य अतिथि के रूप में रहे, ओर मंडल अध्यक्ष गोविंदा अवासिया सरपंच सकरिया कनेश जगला,अनिल शाखा प्रबंधक राजेश जोशी संस्था प्रबंधक स्वरूपसिंह कनेश आदि मौजूद रहे। Post navigation एमपी बोर्ड 10वी का रिजल्ट घोषित; छकतला कन्या हाईस्कुल की बालिकाओं ने लहराया परचम … छकतला के निलेश सस्तिया बने झाबुआ-आलीराजपुर जिले के ABVP विभाग संयोजक