कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर मंगलवार शाम रानापुर के ग्राम बन क्षेत्र में भीषण दुर्घटना हुई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि बोलेरो वाहन से टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन रानापुर जनपद सीईओ गुमान सिंह मुजाल्दे का है। वहीं बाइक सवार ग्राम बन का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में मुजाल्दा को भी चोट आयी है। जिन्हें भी उचित उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की वाहन की गति अधिक थी और अचानक गलत साइड में जाने से दुर्घटना हो गई। Post navigation अब शादी बन गई ठगी का धंधा, ऐसे पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन और उसका गिरोह … चरित्र शंका में पति ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या की