कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने किया राशन दुकान का औचक निरीक्षण

0

पिटोल। तीन दिवसीय अन्न उत्सव के दौरान प्रथम दिवस सोमवार को झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा निरिक्षण हेतु पिटोल स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान भीमफलिया पहुची | जहा अनाज वितरण से जुडी प्रक्रिया जांचने के साथ ही अनाज लेने पहुचे ग्रामीणों से भी रूबरू हुई | उपस्थित अधिकांश महिलाओ से समूह की जानकारिया ली साथ ही लाडली बहना योजना के बारे में भी जानकारी लेते हुए सबका पंजीयन हो जाने सहित खाते में पैसे आने की जानकारी ली | महिलाओ के साथ आये बच्चो से पढाई के बारे में पूछा | इसी बिच ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में हैंडपंप बंद होने की शिकायत की गयी जिसको लेकर कलेक्टर महोदया ने दिखवाकर सही करवाने की बात कही |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.