आलीराजपुर। आदिवासीयों का देव स्थल आस्था का प्रतीक समोई डूंगर बाबा देव राणापुर में 4 जून 2023 रविवार को  सुबह 9 बजे से आदिवासी समाज कोर कमेटी के द्वारा वर्षाऋतु के पूर्व देव स्थल के  चारों और फैले कचरे एवं गंदगी की सफाई की जाना है।

भंगुसिंह तोमर आकास जिला अध्यक्ष अलीराजपुर ने बताया है कि गत वर्ष भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाकर देव स्थल के चारों और फैले कचरे को झाबुआ एवं अलीराजपुर की संयुक्त टीम के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया था।इस वर्ष भी सफाई अभियान चला कर पहली बारिश में ही विशेष क्वालिटी के छायादार वृक्ष लगाए जाना है। इस वर्ष भी 4 जून रविवार को दोनों जिले के संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।इस महाअभियान में समाज के सभी जिम्मेदार सदस्य, कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवीयों से आह्वान किया जाता है कि इस नेक कार्य में अधिक से अधिक संख्या में जन सेवक शामिल होकर अपना श्रमदान अवश्य करें।गतवर्ष मथवाड़ की राणी काजल मामा पहाड़ी एवं समोई बाबा देव स्थल पर वृक्षारोपण किया गया था। इस वर्ष भी झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के आदिवासियों के आस्था के केंद्र देव स्थलों का चिन्हांकन कर वृक्षारोपण का कार्य किया जाना है।

इस श्रमदान महाअभियान में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पर्यावरण संरक्षण के हिस्सेदार बन कर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।माँ प्रकृति एवं बाबा देव का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहें यही कामना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *