आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले को एक और ट्रेन की सौगात मिली है। 7 जून से एक और ट्रेन आलीराजपुर स्टेशन तक आएगी। इस दिन ट्रेन को दोपहर 2.25 बजे सांसद गुमानसिंह डामोर हरी झंडी दिखाएंगे। डामोर ने बताया यह ट्रेन सुबह 9 बजे प्रताप नगर से चलकर दोपहर 12.45 बजे आलीराजपुर आएगी। यहां से दोपहर 2.25 बजे प्रताप नगर के लिए रवाना होगी। ट्रेन की शुरुआत करने से पहले सांसद डामोर सहित पदाधिकारी ट्रेन का टिकट खरीदेंगे। वे आलीराजपुर के बाद आने वाले पहले स्टेशन तक सफर कर अनुभव लेंगे। Post navigation उमराह कर लौटे पठान का समाजजनों ने किया गुलपोशी से स्वागत आदिवासियों के आस्था का केंद्र बाबा देव स्थल पर विशेष सफाई अभियान चलाएंगे, पहली बारिश में होगा वृक्षारोपण