अलीराजपुर | स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई | इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने पंडित नेहरुजी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया | इस अवसर पर विधायक मुकेश पटेल पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे | सिनेमा चौराहा स्तिथ जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नेहरूजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई | इस दौरान कांग्रेसियों ने पं. नेहरूजी जिंदाबाद, अमर रहे के नारे भी लगाए | श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भारत देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंडित नेहरुजी का अहम योगदान रहा है, देशवासी उनके त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा | उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं | इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष केसरसिंह डावर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पंवार, जिला संगठन मंत्री खुर्शीद अली दीवान, जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लईक भाई, मदन डावर, एडवोकेट यतेंद्र शर्मा, सुरेश सारडा, एडवोकेट हनीफ खान, फिरोज खान, मयंक सोनी, आदिल शेख, भारता डामोर, अनूप सोमानी, पिंटू सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे | Post navigation छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ी लाखों की शराब , एक मकान में छिपाकर रखी थी तेज आंधी नहीं झेल पाया पर्यटन विभाग का संकेतक बोर्ड, नेशनल हाईवे के बीच गिरा