फिरोज खान, आलीराजपुर मुख्यमंत्री आजाद चंद्रशेखर आजाद नगर और बरझर क्षेत्र के ग्राम रिंगोल मालमसुरी आ रहे हैं। इस दौरान वे कई घोषणाएं करेंगे। साथ ही पुरानी घोषणाएं जो अधूरी है उन्हें भी दोबारा घोषणा कर सकते हैं। मप्र वन निगम मंडल अध्यक्ष माधोसिंह डावर ने बताया मुख्यमंत्री के सामने मांग पत्र रखा जाएगा। अब तक हमने जो भी मांग रखी है वह पूरी की गइ है। इस बार भी वे क्षेत्र को कई सौगातें देकर जाएंगे। उन्होंने बताया बरझर को पुलिस चौकी में उन्नयन कराना भी प्राथमिकता में है। -ये घाेषाणाएं होगी ग्राम बरझर में पुलिस चौकी का उन्नयन कर पुलिस थाना करना। ग्राम बरझर में विद्युत ग्रीड की स्थापना। एरण से छोटा भावना मार्ग। कन्या हाई स्कूल बरझर का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करना। बड़गांव तालाब और कालूवाट बैराज (उदयगढ़) का निर्माण। -इन सड़कों की होगी घोषणा गजरिया फलिया झीरण से बड़ी मिरियावाट रोड। पंचायत भवन बड़गांव से वाया बारिया फलिया मावडा फलिया गवली फलिया होते हुए बड़ी पोल मुख्य मार्ग तक। बरझर हाई सेकेंडरी स्कूल से मोरी फलिया सोहनकुंड भंडारी फलिया रिंगोल तक छापरी अमन कुआं। नानी बडाई से केवड़ी खाडमका। कट्ठीवाड़ा खेड़ा रोड केवड़ी से घ्ज्ञमोलिया फलिया मार्ग। केवड़ी ब्रिज ग्राम पंचायत खाडमका। लिमडीवाट से बेज रोड पर ब्रिज निर्माण। Post navigation आबकारी विभाग ने शराब से भरा पिकअप वाहन पकड़ा आजाद उद्यान के लिए किया भूमिपूजन, 37 लोगों को पट्टे वितरित किए