आलीराजपुर। 09/5/2023 को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन एवम जिला आबकारी अधिकारी बृजेंद्र कोरी के मार्गदर्शन मे अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज जिला अलीराजपुर के वृत्त जोबट में इटारा बोरझाड़ मार्ग पर रोड गश्त के दौरान एक सफेद रंग की पिकअप वाहन जिसमे 180पेटी माउंट 6000 बीयर अंकित लोड थी। उक्त वाहन मय 180 पेटी बीयर को विधिवत जप्त किया गया है। मौके पर बरामद वाहन व मदिरा के मालिकाना हक संबंधी कोई व्यक्ति मौके पर नही मिलने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2) में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य 4,32,000 रुपए तथा जप्त पहक अप वाहन का बाजार मूल्य लगभग 5,00,000 रुपए आकलित किया। उक्त कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश मंडलोई, महादेव सोलंकी, आबकारी उपनिरीक्षक रीनू भिंडे, तृप्ति आर्य , संजय कुमार कवारे तथा आबकारी आरक्षक कालुसिंह बघेल, आंबुआ पुलिस बल योगदान रहा। Post navigation चेतना कांड में संलिप्त फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया मुख्यमंत्री आज चंशेआ नगर और बरझर क्षेत्र के लिए करेंगे कई घोषणाएं