सुनील खेड़े@जोबट

हाल ही में क्षेत्रिय सांसद गुमानसिंह डामोर ने एक कार्यक्रम में जल्द (समय ) पर रोड न बनाने पर ठेकेदार की गर्दन मरोडने का वीडियों आया था, उसी का हवाला देकर आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद पति बबलू बघेल ने मीडिया को दिए प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि सांसद महोदय के द्वारा गत 15 जुन 2021 को वार्ड 8 में बाग रोड़ जोबट में 300 मीटर सीसी रॉड का भूमिपूजन किये लगभग 23 माह होने को है इसके बावजुद आज तक यह रोड अधुरा है तो में चाहूंगा कि सांसद महोदय जोबट ठेकेदार की भी गर्दन मरोड़ कर जल्द काम करवाये।

जोबट नगर के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद पति एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू बघेल ने बताया कि नगर परिषद द्वारा 300 मीटर के सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है जिसके निर्माण में लगभग एक वर्ष होने को है इसके बावजुद आज भी यह रोड 50 प्रतिशत से भी ज्यादा अधुरा है इससे साफ प्रतित होता है की नगर परिषद के अधिकारी व भाजपा के पूर्व व मौजुदा नगर परिषद अध्यक्ष इस हेतु कितने उदासीन है । मेरे द्वारा चर्चा के बाद वार्डवासीयों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है की आगामी 07 दिवस में कार्य पूर्ण नही किया गया तो हमारे द्वारा चक्काजाम कर रोड पर वार्डवासीयों व कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया जायेगा । 

मै इस प्रेसनोट के माध्यम से जिम्मेदारो एवं मौजुदा लापरवाह परिषद से कहना चाहता हु की चुनाव में विकास को लेकर किये वादे पूर्ण करे अन्यथा कांग्रेस पार्षदों के साथ  पार्टी उग्र आंदोलन करेगी व भाजपा के विकास के वादो की पोल खोल अभियान चलाएगी।

सीएमओ और इंजीनियर से पूछकर बताता हूं काम क्यों लेट है।

राहुल मोहनिया 

अध्यक्ष – नगर परिषद जोबट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *