आलीराजपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री एस0आर0सेंगर के द्वारा बताया गया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस कल्याणकारी गतिविधियों के अंतर्गत पुलिस परिवार के बच्चों के लिये रक्षित केन्द्र अलीराजपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष के परेड ग्राउण्ड मे दिनांक 01 मई 15 जून तक स्पोर्टस समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप के प्रथम चरण में पुलिस परिवार के बच्चों को स्पोर्टस कैंप में सम्मिलित होनें हेतु रजिस्टेशन कराया गया है, जिसमें अबतक 05 से 15 वर्ष तक के करीबन 50 बच्चों के द्वारा रजिस्टेशन कराया जा चुका है, जो अभी जारी है। आयोजित समर कैंप के दौरान बच्चों को योगा, एथलेटिक्स, जूबा, पेटिंग, बॉक्सिग, ऑर्ट एण्ड क्राफट, बॉलीवॉल, खो-खो एवं सिंगिग विशेषज्ञों के द्वारा सिखाया जायेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सेंगर के द्वारा बताया गया कि समर कैंप की खेल गतिविधियों को मौके पर जाकर देखा गया तथा समर कैंप के एक्सपर्ट से परिचय प्राप्त कर, बच्चों से भी खेल गतिविधियों को लेकर चर्चा भी की गई तथा खेल गतिविधियों में किसी भी प्रकार की असुविधा बच्चों को न होनें पाये इस हेतु भी रक्षित केन्द्र के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त समर कैंप का आयोजन उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्री आदित्यराजसिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में रक्षित निरीक्षक श्री चेतनसिंह बघेल, सूबेदार ब्रजलाल रोकडे, सूबेदार अर्जुन वास्केल, प्रआर जुवानसिंह एवं आर दिलीप की टीम के द्वारा सुचारू रूप से करवाया जा रहा है। Post navigation आदिवासियों का संविधान पर विश्वास है: सतीश पेंदाम पुलिस नियंत्रण कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित