चंद्रशेखर आजाद नगर, आरीफ हुसैन
शासकीय हायर सेकंड्री विद्यालय,सेजावाडा़ में नवीन प्रवेशोत्सव के तहत् 67 छात्र-छात्राओं को शासन की निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत् साईकिलों व पुस्तकों का वितरण मध्यप्रदेश वन विकास निगम अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त माधवसिंह डावर,विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह डावर,बरझर मंडल अध्यक्ष हिमसिंह बारिया,ग्राम सरपंच पेमला गणावा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जवानिया सरपंच नरसिंहभाई,खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी,बीआरसी राजेन्द्र बैरागी,सुंदरलाल कुमावत,सेजावाडा़ ग्राम के वरिष्ठ पशियाभाई,मननसिंह परमार,तौलसिंह परमार,शंकरसिंह राठौर,संस्था प्राचार्य गजराज सिंह चौहान,पूर्व प्राचार्य प्रताप सिंह राठौर जन शिक्षक धनिया चौपड़ा एवं विद्यालय के स्टाफ सदस्य व स्कूली छात्र-छात्राएं की मौजूदगी में किया गया।
