आलीराजपुर। क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह डावर ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया की मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिलेभर के कांग्रेसी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ता की एक महत्वपूर्ण बैठक 12 अप्रैल बुधवार को स्थानीय पटेल कृषि फार्म हाउस पर 11:30 बजे रखी गई है । उक्त बैठक में मप्र के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, जिला कांग्रेस के प्रभारी प्रभुप्रकाश राठौड़, सह प्रभारी मधु हीरोडकर शिरकत कर मार्गदर्शन देंगे। नेताओं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के उद्देश्य से हर जिले में कांग्रेसजनों से विचार-विमर्श कर उनकी भावनाओं विचारों से अवगत होने का निर्णय लिया है। बैठक मे नेतागण कांग्रेसजनों से वचन पत्र के संबंधी चर्चा के लिए रूबरू होंगे | कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में हर जिले के विकास के मुद्दों को अपने वचन पत्रमंडल में शामिल करेगी।नेताओं ने जिले के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ नेतागण, मंगलम-सेक्टर प्रभारी,पंच-सरपंच सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की वह बैठक में अपनी भागीदारी कर अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को लेकर अपनी राय प्रकट करने ओर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करने की अपील की है। Post navigation अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई, तीन पर बनाया प्रकरण एसडीएम द्वारा औपचारिक निरीक्षण किया गया