आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नीरज नामदेव अनुभाग जोबट के निर्देशानुसार 9.04.2023 को थाना प्रभारी विजय कुमार देवडा, सउनि दिपक मालविया, सउनि विक्रम लाखन, प्रआर रमेश . आर. हिरालाल जोबट स्टाफ के साथ जोबट नगर में अवैध शराब बेचने वाले के विरूध्द जगह – जगह दबिश देकर अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की। इसमें कैलाश पिता रामनारायण राठौर उम्र 34 साल नि. खट्टाली रोड जोबट एवं 2 रोहित पिता पन्नालाल प्रजापत उम्र 23 साल नि. खट्टाली रोड कस्बा जोबट व 3.राहुल पिता सवलसिह बघेल भीलाला उम्र 18 साल नि. बडागुढा के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत पृथक पृथक प्रकरण बनाए गए। जिनसे कुल शराब का मात्रा 37 लीटर कुल किमती 9000/- रुपये की जब्त की गईञ अवैध शराब बेचने एंव पिलाने वालो के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस व्दारा असामाजिक तत्वो पर नजर रखे हुये है, लगातार सघन गश्त की जा रही है । Post navigation एमबीबीएस पूरा करने वाली गांव की पहली छात्रा बनी-निशा चौहान* जिला कांग्रेस की बैठक 12 अप्रैल को, पूर्व मंत्री बाला बच्चन शिरकत करेंगे