विजय मालवी, खट्टाली जोबट थाना अंतर्गत ग्राम बड़ी खट्टाली में एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। हत्या के आरोपी फुल सिंह पिता रूप सिंह जमरा भिलाला निवासी जमरा फलिया बड़ी खट्टाली ने अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस कप्तान हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआर सेंगर, एसडीओपी नीरज नामदेव, जोबट थाना प्रभारी विजय देवड़ा, खट्टाली चौकी प्रभारी आरएस मकवाना उपस्थित हुए और घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी विजय देवड़ा को निर्देशित किया। साथ ही टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी खट्टाली आरएस मकवाना और उनकी टीम द्वारा आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी जब्त की गई। आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी खट्टाली आरएस मकवाना सऊनि माधव सिंह बामनिया, आरक्षक गणेश, आरक्षक शेर सिंह सैनिक संजय का विशेष योगदान रहा। पुलिस कप्तान ने सराहनीय कार्य के लिए टीम को पृथक के पुरस्कृत करने की घोषणा की है। Post navigation महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस मौके पर पहुंची मुख्यमंत्री के दौरे से पहले तेज हुई तैयारियां, कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा