भूपेंद्र नायक, पिटोल

मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को फतेह करने के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने कद्दावर नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं। जिससे कि चुनाव में जीत का परचम लहराए जा सके।

झाबुआ जिले की कांग्रेस कमेटी के निर्णय अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें पिटोल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पत्रकार व समाजसेवक निर्भय सिंह ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया | नियुक्ति के साथ ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्योकि ठाकुर साहब राजनीति, समाजसेवा, धार्मिक आयोजनो सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हुए जन हितेषी कार्यो में निरंतर लगे रहते है| इस से पूर्व कांग्रेस जिला महामंत्री रहे निर्भयसिंह ठाकुर, विधायक कांतिलाल भूरिया के बेहद करीबी रहे। पूर्व जिला उपाध्यक्ष व जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेता समाजसेवक स्व.जोरावर सिंह ठाकुर के पुत्र है| नियुक्ति के साथ ही ठाकुर साहब को कांग्रेस के जिले व स्थानीय कार्यकर्ताओ सहित मित्रो, समाजजनो व ग्रामीणों से मिलकर व विभिन्न माध्यमो से निरंतर शुभकामनाओ समेत बधाई प्राप्त हो रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *