विपुल पांचाल@ झाबुआ थाना कोतवाली ग्राम बिलीडोज अंतर्गत दिनांक 8/7/2022 को फरियादी राकेश पिता रमेश भाबोर की मोटरसाइकिल बजाज पल्सर 220cc एमपी 45 एमटी 1329 कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया था जिस संबंध में थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 958 / 2022 धारा 379 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आज दिनांक 4:04 2023 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त चोरी गई मोटरसाइकिल झाबुआ तरफ कोई व्यक्ति लेकर आ रहा है। सुचना को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी झाबुआ सुश्री बबिता बामनिया के नेतृत्व में थाना झाबुआ कि टीम ने बाल अपचारी को चोरी हुई मोटरसाइकिल बजाज पल्सर सहित धर दबोचा तथा थाने लाकर अग्रिम कार्यवाही कि प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी हैं। सराहनीय कार्य में योगदान :- संपुर्ण घटनाक्रम का खुलासा करने में निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, प्रआर 341 जितेंद्र सांकला, आरक्षक 68 सुजीत का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation कल्याणपुरा टीआई होंगे अनिल बामनिया , कौशल्या चौहान को ट्रैफिक थाने का प्रभार झाबुआ शहर में कल निकाली जाएगी विशाल ध्वज यात्रा, ये रहेंगे आकर्षक का केंद्र..