सलमान शैख@ झाबुआ Live एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पेटलावद के ग्राम बावड़ी के दंपत्ति की जान चली गई। घटना धार जिले के मांगोद फाटे के पास हुई। जानकारी के मुताबिक अमृतलाल जायसवाल निवासी बावड़ी हाल मुकाम रालामंडल अपनी पत्नी लक्ष्मीबाई के साथ बाइक से दसई गांव से अपने पोते का इलाज करवाने के लिए धार के एक हॉस्पिटल जा रहे थे। तभी आयशर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में लक्ष्मीबाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं अमृतलाल की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। घटना में जो मासूम बालक था उसे मामूली खरोच आई और घायल हो गया। इस घटना से बावड़ी गांव में शोक का वातावरण फैल गया। घटना के बाद शवो का पीएम किया गया। पुलिस ने मृग कायम कर मामला जांच में लिया है। Post navigation श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल भगवा यात्रा, अभा हिंदू महासभा और मारुति नंदन मित्र मंडल करेगा विशेष आयोजन, तैयारियां शुरू .. श्री हनुमान जन्मोत्सव: पूर्व राज्यमंत्री निर्मला भूरिया ने दुल्लाखेड़ी श्री हनुमान मंदिर के किए दर्शन …