थांदला। आज JSG द्वारा नये बस स्टैंड पर बाहर से आने जाने वाले यात्रियों को गर्मी में शीतल जल प्राप्त हो उसके तहत शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ गोपाल घोड़ावत, ललित कांकरिया एवं ग्रुप की अध्यक्ष इंदु कुवाड द्वारा किया गया। प्याऊ के शुभारंभ के पूर्व सभी सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र के जाप किये गये ।ज्ञातव्य है कि इस प्याऊ का संचालन विगत 7 वर्षों से ग्रुप द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रुप के पूर्वाध्यक्ष महावीर गादिया,अध्यक्ष इंदु कमलेशजी कुवाड , उपाध्यक्ष नितेश जी शाहजी ,उपाध्यक्ष प्रांजल लोढ़ा, सचिव अभिषेक जी मेहता ,कोषाध्यक्ष अक्षय जी जैन,सहसचिव अनिरुद्ध जी गादिया,चिराग जीघोड़ावत,नितेशजी बोथरा,शशांक जी पोरवाल,सम्यक जीमेहता ,नितेश जी दख,अंजल जीशाहजी ,अंकितजी जैन,मयंकजी पावेचा,शैली जीगादिया आदि उपस्थित थे। Post navigation भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याण और दीक्षा जयंती उत्साह के साथ मनाई धार्मिक तंबोला एवं स्तवन प्रस्तुति का आयोजन हुआ