मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

मर्यादा पुरुषोत्तम दशरथ नंदन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव आम्बुआ श्री राम मंदिर में महाआरती कर मनाया गया, इस अवसर पर बाल शिव भक्त मंडल तथा महिला मंडल द्वारा भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई आरती पश्चात प्रसादी वितरण की गई।

      हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार भगवान भोलेनाथ के आराध्य अयोध्या के लाल मर्यादा पुरुषोत्तम असुरों के संहारक गौ ब्राह्मणों की रक्षा करने वाले भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर श्री राम मंदिर में दोपहर 12 बजे आतिशबाजी की जा कर पूजा अर्चना आराधना के बाद महाआरती की गई, भऐ प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की स्तुति की गई आरती पश्चात श्री राम भक्तों को श्री राम जन्मोत्सव की बधाइयां दी गई महिला मंडल ने जन्मोत्सव के गीत गाए तो बाल शिव भक्त मंडल के नन्हे भक्तों ने सुमधुर भजन सुनाए तथा श्री राम जी एवं शिव जी के नारे लगाकर मंदिर गुंजायमान कर दिया इस अवसर पर कस्बे की महिला मंडल तथा श्री राम भक्त, शिव भक्त, हनुमान भक्त उपस्थित रहे इस बार प्रतिवर्ष अनुसार रामनवमी का भव्य जुलूस नहीं निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *