झाबुआ। अपनी मोसी के यहां शादी में आई नाबालिग भांजी की हत्या कर दी गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। 

मामला जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर पिटोल के समीप ग्राम कोटड़ा का है। आलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र के ग्राम झिरी की रहने वाली दस वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ बीती रात मोसी के यहां ग्राम कोटड़ा में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। परिजन की माने तो रात करीब डेढ़ बजे तक वह अपनी के साथ थी। लेकिन इसका बाद उसका पता नहीं चला। परिजन रातभर उसे ढूंढते रहे। गुरुवार सुबह मौसी के घर से करीब 800 मीटर दूर नदी के किनारे उसकी लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार बालिका की मौत गला दबाने से हुई है। उसके शरीर पर दो से तीन जगह चोट के निशान भी है। पीएम के लिए शव जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *