आरिफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। थाना परिसर में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई। थाना प्रभारी मुकेश यादव ने नगर के गणमान्य नागरिकों को त्योहार के चलते शांतिपूर्ण व मिल जुलकर मनाने की अपील की। साथ ही नगर में अशांति फैलाने वाले तत्वों व अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। बैठक में पार्षद इशाक मकरानी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र परमार, पार्षद इकराम अजनार, आदिल शेख, पार्षद मनोज देवड़ा, पिंटू बांगड़िया, सुरेश, आशिफ़, पिंटू व नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Post navigation कांग्रेसियों ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर इबादत का महीना रमजान शुरू, सात वर्षीय बालिका ने भी रखा रोजा