नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Desk झाबुआ शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, रोज शहर के किसी ना किसी हिस्से मैं लड़ाई, झगड़ा एवं अन्य वारदात से इनके द्वारा लगातार की जा रही है.. ऐसा ही एक वाकया बीती रात को घटित हुआ जिसमें शहर की सिद्धेश्वर कॉलोनी में एक घर के नीचे खड़ी बाइक को एक बदमाश द्वारा सड़क पर लाकर उसमें आग लगा दी गई, बाइक की आग की चपेट में पास खड़ा 1 चार पहिया वाहन एवं एक दो पहिया वाहन भी आ गया, वाहन मालिक को इसकी जानकारी कुछ ही देर बाद लगी एवं वाहन मालिक द्वारा पुलिस कोतवाली पर सूचना दी गई, पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है अभी तक इस घटना का कोई सुराग तो नहीं मिला है, पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-24-at-10.29.02-AM.mp4 इस मामले में झाबुआ थाना कोतवाली पर पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक श्याम कुमावत ने बताया कि सिद्धेश्वर कॉलोनी से अज्ञात बदमाशों द्वारा दो पहिया वाहन को जला देने की सूचना प्राप्त हुई थी , जांच जारी है.. जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। Post navigation झाबुआ जिले में BJP संगठन ओर जिला प्रशासन के बीच भारत – पाकिस्तान जैसा तनाव, देखिए प्रशाशनिक हलचल सबके राम सबमें राम कार्यक्रम: हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने रखी प्रेस वार्ता, बताई आयोजन की रूपरेखा…