जितेंद्र वाणी, नानपुर

शुक्रवार को नानपुर में एक घंटे बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। बारिश से जहां मौसम में ठंडक घुल गई वहीं किसानों और ईंट भट्‌टा संचालकों को नुकसान भी उठाना पड़ा। 

दोपहर करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हुई। इसके साथ ही ओले भी गिरने लगे। जब बारिश थमी तो कई जगह नुकसान सामने आया। सबसे ज्यादा नुकसान ईंट बनाने वाले और किसानों का हुआ है। प्रजापत समाज के जिलाध्यक्ष राकेश प्रजापत ने बताया क्षेत्र में 25 से 30 ईंट भट्‌टे है। बारिश के कारण सभी की कच्ची ईंट मिट्‌टी बन गई। एक एक संचालक ने 2 से 3 लाख कच्ची ईंट का निर्माण कर रखा था। यह सभी बर्बाद हो गई। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा नानपुर क्षेत्र में हुई ओले और बारिश के बाद मोरी फलिया में गेहूं की फसल आड़ी हो गई। किसान सजन ने बताया कई खेतों में फसल आड़ी हुई है। इसी तरह किसान शंकर वेस्ता, भीमा वेस्ता, मेहताब जुरसिंह, कालु जेराम, भंतर जेराम की फसलें भी प्रभावित हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *