जितेंद्र वाणी, नानपुर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाई जा रही  लाखो की योजना को लेकर दो दिन पहले अलीराजपुर लाइव समाचार प्रकाशित किया था। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी इस योजना को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन जागा और अलीराजपुर जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए काम को व्यवस्थित कराने के लिए कहा।

गौरतलब है कि स्कूली बच्चे गौशाला पहुंच मार्ग, कब्रिस्तान व मुक्तिधाम सैकड़ों लोगों के जाने का मुख्य मार्ग है जहां पर गांव की गंदगी व मल मूत्र का पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखाई दे रहा है। कई माह से  आसपास के रहने वाले ग्रामीण व स्कूली बच्चे परेशान थे खबर प्रकाशित होते ही सचिव को फटकार लगाई। आपको बता दें कि यहां पानी को एकत्रित करने के लिए योजना पूरी तरह फ्लॉप नजर आ रही है। लाखों रुपए कि यह योजना सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह जाएगी। कार्य चालू होने पर ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों ने अलीराजपुर लाइव का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *