जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कानपुर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला रूमली पति स्व. लुमसिह उम्र 35 वर्ष नवासी गोंदिया खोदरा फलिया की बताई जा रही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात में महिला घर पर सो रही थी। महिला को सुबह जब उसके पुत्र ने देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। उसका गला रेता हुआ था। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल पहंचा। पुलिस ने बताया जांच की जा रही है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद नानपुर में एसपी सहित अन्य पुलिस बल पहुंचा। एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त हो रही है। बहुत जल्द पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। Post navigation नानपुर में ओले गिरे, एक घंटे तेज बारिश हुई, कच्ची ईंट गल गई, फसल भी प्रभावित हुई कर्नाटक में मिली जीत के बाद कांग्रेसियों में उत्साह, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी