लोहित झामर, मेघनगर
मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार नगर परिषद क्षेत्र मेघनगर में किए गए विकास कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराने हेतु विकास यात्रा का आयोजन नगर परिषद मेघनगर द्वारा किया गया। जिसके तहत विकास यात्रा साईं मंदिर से शुरू होकर स्टेशन रोड बस स्टैंड भंडारी चौराहा, अस्पताल चौराहा होती हुई कम्युनिटी हॉल पहुंची।

यात्रा में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के बहुत अधिक तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर परिषद विकास यात्रा में मुख्य अतिथि में कल सिंह भाभर प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मध्य प्रदेश लक्ष्मण सिंह नायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा जिला मंत्री गौरव खंडेलवाल राजेश वसुनिया जिला मंत्री युवा मोर्चा दिलीप सिंह कटारा सांसद प्रतिनिधि विधानसभा क्षेत्र थांदला वरिष्ठ भाजपा सदस्य सामा ताहेड बंटी डामोर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष थांदला मंडल अध्यक्ष मेघनगर सचिन प्रजापत वरिष्ठ भाजपा सदस्य मुकेश मेहता राजू डामोर रूप सिंह राजू अहीर प्रीतेश भानपु रिया भाविक तथा नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार पार्षद लाखन देवाना पूनमचंद वसुनिया अजय डामोर संतोष परमार राखी राकेश जैन अनु विभागीय अधिकारी अंकिता प्रजापति सीएमओ राहुल सिंह वर्मा तथा तहसीलदार महोदय सहित सभी विभागीय अधिकारी विकास यात्रा में मौजूद रहे विकास यात्रा का नगर में जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया।
