सरफराज खान, उमरकोट ग्राम पंचायत उमरकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। हीरा बा का शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे निधन हुआ। शनिवार को ग्राम पंचायत उमरकोट में शोक सभा रखी गई। जिसमें संपूर्ण ग्रामीणों ने माता हीरा बा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सरपंच निर्मला डामोर, उपसरपंच सपना राठौड़, युवा समाजसेवी सांसद प्रतिनिधि जिला कार्यकारिणी सदस्य गजराजसिंह डामोर, संदीपसिंह कुशवाह, मनोज राठौड़, गुमानसिंह डोडिया, रत्न वास्केल, रत्नसिंह पचाया, लक्ष्मी खरे, कैलाश मोरी, पंच एवं अन्य ग्रामीण महिलाएं पुरुष मौजूद थे। Post navigation नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को बताए उनके अधिकार सांसद ने टैंकर वितरित किए, पानी की समस्या दूर करने की बात कही