झाबुआ डेस्क। शिविर में एसपी व गेल इंडिया के अधिकारियों ने गैस पाइप लाइन की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया और किसी दुर्घटना के वक्त एहतियात बरतने व तुरंत गेल व पुलिस को सूचना देने के बारे में कहा। इस अवसर पर गेल के द्वारा गैस पाइप लाइन की सुरक्षा को लेकर कॅलेंडर भी वितरित किया गया। इसके बाद नागरिको से जनसंवाद के दौरान एसपी संजय तिवारी को ग्रामीणों द्वारा आवेदन भी दिए, जिसमें विश्व हिन्दू परिषद कल्याणपुरा द्वारा जगदीश भारती के साथ विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा भोजशाला मुद्दे को लेकर ज्ञापन दिया। वही एक आवेदन भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद बामनिया एंव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मालसिंह मेडा ने मेहजी गामड भील निवासी काकडकुआं को लेकर दिया जिसमे घर से भगाए गए 5 परिवारों के 40-50 लोगों को पुन: घर पर स्थापित कर सुरक्षा प्रदान करने व विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इसी के साथ अन्य लोगों ने आïवेदन दिया जिसमें एसपी तिवारी ने कल्याणपुरा टीआई लोकेन्द्र सिंह ठाकुर को आïवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओपी पेटलावद राकेश व्यास व कल्याणपुरा सरपंच शंकर हटीला, पत्रकार भारत जडेजा, उमेश चौहान, धीरज बुंदेला, भूपेन्द्र राठौर, ओमप्रकाश राठौर, गगन पंचाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन