बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में आये दिन चोरी की वारदातें बढ़ने से लगातार पुलिस प्रशासन को कहने के बाद पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा गांव में आकर ग्रामीणों से गांव में हो रही वारदातों के बारे में चर्चा की। जिसमे गांव की सुरक्षा की व्यवस्था के लिए कैमरे लगाने का आश्वासन दिया। इसी के साथ गांव की सुरक्षा समिति का गठन करने का कहा गया। साथ ही गांव को नशा मुक्त करने के लिए गांव वासियो के साथ युवाओं को प्रेरित किया। गांव के निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक अगम जैन के साथ झाबुआ थाना प्रभारी बी.एस. मीणा,बिट प्रभारी जगदीश नायक अपनी टीम के साथ पहुंचे। Post navigation 7 लाख 45 हजार की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया शोभायात्रा निकाल सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ किया गया