झाबुआ। जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन मेघनगर में 7 फरवरी दोपहर 2 बजे बाफना स्कूल मेघनगर में रखा गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार 18 फरवरी को सीहोर जिले के शेरपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर टिप्स देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर जिले के विधायक झाबुआ, पेटलावद विधयाक निर्मला भूरिया, समस्त जिला भाजपा के पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठो के पदाधिकारी, पूर्व जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, मंडी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संचालक मंडल, समस्त नगरीय निकाय के भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संचालक मंडल, सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मीसाबंदी सहित भाजपाइयों से बैठक में मौजूद रहने की अपील की गई। Post navigation ई-उपार्जन पंजीयन कार्य 15 फरवरी तक, गेहू का समर्थन मूल्य 1525 झाबुआ जिला प्रशासन की वेबसाइट मे कलेक्टर के रुप मे अभी भी पूव॔ कलेक्टर का फोटो