लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया ग्राम पंचायत रायपुरिया के कल्याणपूरा मार्ग पर तथा बायपास मार्ग पर कई वर्षों से पीने के पानी की पाइप लाइन की मांग इन रहवासियों की ओर से की जा रही थी। गौरतलब है धीरे धीरे रामनगर की घाटी तक आबादी की बस्ती होती जा रही है। ऐसे में इस तरफ के रहवासियों के घरों में पानी की पाइप लाइन ही नहीं थी। ऐसे में सरपंच होमी नंदू निनामा ने चुनाव के पूर्व इन रहवासियों से वादा किया था कि यहां पेयजल की पाइप लाइन डाली जाएगी। लिहाजा सरपंच होमी नंदू निनामा के निर्देश पर पंचायत सचिव तोलसिंह निनामा तथा सहायक सचिव राजेंद्र सालवी ने चूने की लाइन डालकर पाइप लाइन बिछाने के काम की शुरुआत कर दी है, जिससे इन रहवासियों ने ग्राम के सरपंच का आभार माना है । Post navigation एसडीएम का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, आरआई व पटवारी ने किया सम्मान, वृक्षारोपण भी किया कल सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बन्द रहेगा विद्युत सप्लाय