3 करवड प्राचार्य के निलंबन का प्रस्ताव भेजा भोपाल
झाबुआ। हायर सेकंडरी स्कूल करवड में प्राचार्य के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने पर सहायक आयुक्त ने प्राचार्य संजय हक्कू के निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजा दिया। इसी के साथ अपने निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर लेखापाल खवासा का अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने एवं स्टाफ का वेतन नहीं देने पर एक दिन का वेतन काटने एवं अनुशानात्मक कार्रवाई करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया। सहायक आयुक्त ने मकोडिया, करवड जामली ख्वासा के स्कूलों में संचालित हो रही प्री-बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया एवं स्टॉफ को मार्ग दर्शन दिया। अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने पर कानजी गामड एवं कालूराम औसारी सहायक शिक्षक गुलरीपाडा ब्लाक पेटलावद को सहायक आयुक्त ने निलंबित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *