झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट पिटोल से दूर 5 किमी गांव कालापान का कमलेश पिता तोलिया राठोड़ उम्र 12 वर्ष घर से स्कूल जाने के लिए निकला था परन्तु वह स्कूल तथा शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालो ने स्कूल एवं रिश्तेदारों मे खोजबीन की परन्तु कमलेश का कही पता नहीं चला। परिवार वाले थककर पिटोल चौकी पर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। कमलेश के माता पिता का हाल बेहाल है। किसी को कमलेश का सुराग मिलने पर 9977736316 या पुलिस थाना झाबुआ को सूचना दे। Post navigation खवासा के समीप मिला नर कंकाल – फैली सनसनी जिला भाजपा ने राज्यपाल स्व.जाखड़ को दी श्रद्धांजलि