लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया 11.08.2022 को सोशल मीङिया पर एक विङियो वायरल हुआ। जिसमें एक महिला के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया। पुलिस द्वारा तुरंत मामले को संज्ञान में लिया गया एवं वीङियो से संबंधित जानकारी एकत्रित की गई तो मामला रुपारेल ग्राम का होना पाया गया। पुलिस ने फरियादी मेहरबान पिता बाबू औसारी निवासी रुपारेल के कथन लिए लिए और अपराध क्र 399/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 294, 506, 364, 354 भादवि में आरोपी मुकेश कटारा पिता रायचंद कटारा एवं अन्य 5 लोगो के विरुध्द एफआईआर दर्ज की। पुलिस द्वारा तत्काल दबिश दी जाकर अपहर्ता को बरामद किया गया एवं प्रकरण के मुख्य आरोपी मुकेश कटारा सहित 3 अन्य को हिरासत मे लिया गया। संपूर्ण जांच से पाया गया कि अपहर्ता मजरुह मेहरबान की दूसरी पत्नी है जो आज से करीबन 8 माह पूर्व मुकेश के साथ रहने चली गई थी। कल शाम वापस मेहरबान के पास ग्राम रुपारेल आ गई जिससे क्षुब्ध होकर मुकेश अपने अन्य साथियों के साथ रुपारेल आकर अपहर्ता के साथ मारपीट की तथा अपहरण कर ले गए। उसी मारपीट के दौरान का यह वीङियो होना पाया गया। पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर सख्त एवं कठोर कार्यवाही की गई। Post navigation शपथ से पहले सरपंच ने माँ भद्रकाली की पूजा कर ग्राम में सुख और शांति की कामना की ग्राम पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्कूल के बच्चो के साथ महिलाएं भी हुई शामिल