राणापुर। राष्ट्रसंत गुरुदेव आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी मसा का राणापुर नगर में भव्य प्रवेश हुआ। इस दौरान युवा गौ सेवा संघ श्री राज राजेंद्र गोपाल गौशाला राणापुर के कार्यकर्ताओं की विनती पर गुरुदेव गौशाला में पधारे। गौशाला में विगत तीन वर्षो में जो कार्य हुए उनका अवलोकन गुरुदेव ने किया। साथ ही गौशाला संचालन में आ रही परेशानियों को दूर करने का आश्वासन गौशाला के कार्यकर्ताओं को दिया। गौरतलब है कि शासन से मिलने वाला सहयोग पिछले 20 माह से नहीं मिला है, जिसके कारण गौशाला संचालन में कठिनाई हो रही थी। गुरुदेव ने सारी परेशानियों के समाधान का आश्वासन गौशाला के कार्यकर्ताओं को दिया। साथ ही गौशाला में भूसे के शेड निर्माण में श्रीमती नानीबाई बसंती लाल कटारिया व श्रीमती सुशीला देवी कटारिया की स्मृति में सज्जन लाल कटारिया, जितेन्द्र कुमार कटारिया, पंकज कुमार कटारिया, विनय कुमार कटारिया की ओर से शेड निर्माण में गुरु देव के मात्र एक बार कहने पर 1 लाख 51 हजार रुपए सहयोग राशि गौशाला राणापुर को देने की घोषणा की। युवा गौ सेवा संघ श्री राज राजेंद्र गोपाल गौशाला राणापुर की ओर से उनका आभार माना।

आचार्य श्री को गौशाला के बारे में जानकारियां देते कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *