नानपुर से जितेंद्र वाणी

आलीराजपुर जिले के नानपुर में आज भाजपा कांग्रेस के प्रत्यासियो ने अपनी अपनी  पत्नियों के लिए ग्राम के विकास के लिए वोट मांगने निकले। जिसमे भाजपा प्रत्यासी के रूप में सकरी समरथ सिह मोर्य व कांग्रेस प्रत्यासी कला मुलेसिह मोर्य के लिए वोट मांगने दोनों दलों के प्रत्यासी गली मोहल्ले  फलियों में निकल पड़े है। 

आप को बता दे कि पंचायत चुनाव 1 तारीख शुक्रवार को सुबह 7 बजे से 3 बजे तक वोटिंग होगी। आज 23 तारीख होने से प्रचार प्रसार जोर पकड़ता हुआ नजर आया। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में 20 वार्ड है जिसमे कुछ कुछ वार्ड ऐसे जिसमे ग्रामीणों को सरपँच चुनाव से ज्यादा इन वार्ड के लिए  लोगो की चर्चाएं हो रही है। जिसमे वार्ड एक से तीन प्रत्यासी मैदान में दो वार्ड में 5 प्रत्यासी मैदान में तीन वार्ड में तीन चार वार्ड में दो 5 वार्ड मुस्लिम समुदाय के लिए है वह भी रोमांचक होने वाला है। वार्ड 6 में पत्रकारों की पत्नियां मैदान में है 7 वार्ड में पूर्व सरपंच  भी मैदान में है 8 वार्ड में दो  प्रत्यासी 9 वार्ड में दो प्रत्यासी एक  मुस्लिम तो एक बोहरा 10 में पांच प्रत्यासी मैदान में है यह 10 वार्ड बहुत चर्चित रहते है।

वही भाजपा ने आज कार्यक्रम का उदघाटन कर चुनाव का प्रचार किया। सकरी समरथ मोर्य का निशान हेण्डपम्प कांग्रेस से कला मुलेसिह मोर्य का चुनाव चिन्ह गिलास है। इसके साथ जनपद सदस्य व जिला पंचायत व पंचो के मत पत्र भी बताये जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *