नानपुर से जितेंद्र वाणी ग्राम मयाला के उकारसिंह पिता सुभान उम्र 28 वर्ष निवासी किराड़ फलिया ने आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उकार सिंह घर से सुबह 9 बजे बीज लेने के लिए बाजार गया था, वापस लगभग शाम 6 बजे आकर सामान रखा और कपड़े बदलकर कुए की ओर गया। इसके बाद उसने महूए के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक उकरसिंह उसके पिता सुभान पशुओ को पानी पिला रहा था तभी पास में नाले तरफ देखा तो पुत्र उकारसिंह फांसी पर लटका दिखा। तभी आवाज़ लगाई और पड़ोसी ने मिलकर नीचे उतारा। तब तक उकारसिंह की मौत हो चुकी थी। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। आज नानपुर स्वास्थ केंद्र पर पीएम करने परिजन ट्रेक्टर में लाश को रख कर लाये थे। Post navigation पतियों ने पत्नियों के लिए वोट मांगा, गली मोहल्ले में किया प्रचार चुनाव में जीतने का दावा करते हुए सरपंच ने फिजूल खर्च करने की बजाए पर्यावरण संरक्षण को चुना